हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव टांडाहेड़ी में एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मरने वालों में मातन गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई और मातनहेल गांव का एक युवक शामिल है।
डंपर चाल घटना के तुरंत बाद फरार हो गया। पुलिस में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दुर्घटना में घायल रामचंद्र में बताया कि वह अपने भानजे नीतीश के साथ बाइक पर बहादुरगढ़ आ रहा था तो सामने से आ रहे डंपर ने पहले तो स्कूटी में टक्कर मारी।
जिससे मातन गांव निवासी रोहित और नीरज की डंपर के नीचे कुचलने से मौत हो गई।
बाद में तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में भी टक्कर दे मारी। जिससे उसके भांजे नीतीश की भी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद डंपर चालक कुछ दूरी पर खेतों में डंपर को छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी विवेक ने बताया कि रामचंद्र के बयान पर डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।