फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवें दिन भी पाठशाला पर लटकता रहा ताला

Sat, 07 Sep 2013 11:32 PM IST
जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद जिले के गांव किनाना के कन्या प्राथमिक पाठशाला के रास्ते से कब्जे हटवाने के लिए तेरहवें दिन भी ग्रामीणों ने पाठशाला का ताला नहीं खोला। शनिवार को ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन कब्जाधारियों से मिला है और उसकी नीयत ठीक नहीं है। ग्रामीणों ने एक बार फिर दोहराया कि कब्जे खाली करवाए बिना धरना नहीं खत्म होगा।

धरने की अध्यक्षता करते सुरेंद्र आर्य ने कहा कि पाठशाला के रास्ते से कब्जे खाली करवाए बिना वे अपना धरना खत्म नहीं करेंगे।

वे तेरह दिनों से शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं, लेकिन जींद प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा।

प्रशासनिक अधिकारी खानापूर्ति करने गांव में आ रहे हैं। ग्रामीणों के भारी रोष के बाद डीसी ने 10 सितंबर तक धरना खत्म करवाने का आश्वासन दिया था, जिसमें अभी तक कोई रुचि नहीं दिखाई दे रही।
विज्ञापन


उधर, प्रशासन ने 8 सितंबर को किनाना में प्रस्तावित सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दौरे से पहले धरना हटवाने की बात कही थी, जोकि संभव नहीं हो सका। हालांकि, सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आठ सितंबर का दौरा रद हो गया है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही पढ़ाई
कन्या प्राथमिक पाठशाला के गेट पर तालाबंदी के कारण सप्ताह की शुरुआत से छात्राओं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही है।

शनिवार को स्कूल में 135 से अधिक छात्राओं की हाजिरी रही। विद्यालय के प्राचार्य एसके ढांडा ने बताया कि शुरू में छात्राओं की हाजिरी कम थी, लेकिन अब धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी है। पिछले तीन चार दिन से छात्राओं की संख्या प्रतिदिन 130 से अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें