फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सैनी के सामने फूट-फूट कर रोई महिला: कहा- मेरे खेत के रास्ते पर किया है कब्जा, 19 बार दे चुकी हूं शिकायत

Thu, 21 May 2026 06:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

सीएम सैनी ने महिला की शिकायत सुनकर मौके पर मौजूद बिजली निगम के  एक्सईएन को फटकार लगाई। वहीं, एसडीएम को मामले के जांच करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
सीएम सैनी को समस्या सुनाती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के लाडवा में सीएम सैनी ने गुरुवार को जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान वहां पर एक शिकायतकर्ता महिला अपनी समस्या लेकर आई। उसने कहा मेरे खेत के रास्ते पर अधिकारियों से मिलीभगत कर एक किसान ने कब्जा कर लिया है। बिजली के खंभे तक लगवा दिए गए हैं जिससे खेत में जाने का रास्ता बंद हो गया जिससे वह अब खेती नहीं कर पा रही है। महिला ने बताया कि अब तक वह इस समस्या की 19 बार शिकायत दे चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन




महिला ने कहा-बेटे के साथ कर लूंगी सुसाइड
बिलखते हुए मेहरा गांव की प्रियंका ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह दास्तां सुनाई और कहा कि अब भी उसे अगर न्याय नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ पुलिस थाने में जाकर जहर खा लेगी। महिला की यह स्थिति देख मुख्यमंत्री ने उन्हें शांत कर करवाया। सीएम सैनी वहां मौजूद बिजली निगम के एक्सईएन को फटकार लगाई। यही नहीं इस मामले की एसडीएम को जांच के आदेश भी दिए। यहीं नहीं पुलिस को आरोपियों के खिलाफ महिला को धमकाने को लेकर केस दर्ज करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के समक्ष महिला ने कहा कि उन्होंने कई वर्ष पहले बकाली में करीब सात एकड़ जमीन ली थी। इसकी मलकियत में ही रास्ता भी तय था। यहां जमीन लेना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा और उन्होंने एसडीओ से मिलकर खेत के रास्ते में बिजली का ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा दिए। अब उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। महिला ने बकाली के किसान गुरमेल का जिक्र किया और कहा कि उन पर दबाव तक बनाया जा रहा है और कोई सुनवाई को भी तैयार नहीं है।

पीड़ितों को चक्कर लगाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री ने शिकायतें सुनते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि पीड़ित लोगों को बार-बार चक्कर लगवाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 338 शिकायतें सुनी और कहा कि  जनसंवाद मंच क्षेत्र के सतत विकास, जनकल्याण, उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में बीते समय के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं, वह सिद्ध करते हैं कि सरकार की नीति और नीयत दोनों जनहित के लिए समर्पित हैं। उद्देश्य यही है कि क्षेत्र का विकास और यहां के हर नागरिक का उत्थान हो। अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि शिकायत लेकर आए नागरिक की सुनवाई कर समस्या का निदान करें। ध्यान रहे किसी को भी दोबारा चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें