फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी मिटाने के लिए रजिस्टर कराया फुटबाल क्लब

Tue, 07 Jan 2014 08:26 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी का पहला महिला फुटबॉल क्लब रजिस्टर्ड हो गया। यह क्लब गरीब महिलाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण देगा। साथ ही उन्हें अधिकारों के प्रति भी जागरूक करेगा।
विज्ञापन


खेल विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रदेश का पहला महिला फुटबॉल क्लब भी हो सकता है। यूनाइटेड फुटबॉल क्लब में प्रशिक्षण देने का काम सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुकीं शेख सबीरा करेंगी। सबीरा ने नौकरी छोड़कर महिलाओं के उत्थान के लिए यह क्लब बनाने की योजना तैयार की है।

फुटबॉल के मैदान तक लड़कियों को खींचकर लाने के लिए सबीरा को काफी मेहनत करनी पड़ी। क्योंकि अधिकतर लोग लड़कियों को फुटबॉल खेलने देने के पक्ष में ही नहीं हैं।
विज्ञापन


शेख सबीरा ने बताया कि अब तक बिना रजिस्ट्रेशन के करीब 60 लड़कियां उनके साथ जुड़ी थीं, अब यह क्लब हजारों लड़कियों को फुटबॉल की कोचिंग की सुविधा देगा।

क्लब सरकार से भी सहायता की गुहार लगा सकता है। क्लब में लड़कियों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। समय-समय पर सेमिनार भी आयोजित होंगे।

खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा ने बताया कि सबीरा का काम काबीले तारीफ है। महिलाओं के उत्थान के लिए सभी लोगों को आगे आकर इस क्लब की सहायता करनी चाहिए ताकि गरीब लड़कियां भी आगे बढ़ सके। अब क्लब रजिस्टर्ड हो गया है तो अब जिले में जल्द ही महिला फुटबॉल टीम तैयार होने वाली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें