फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी स्पर्धा : पहला दिन नेपाल के नाम

Fri, 20 Dec 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मेवला महाराजपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आमंत्रण कबड्डी वर्ल्डकप की शुरुआत र्हुई। खिलाड़ियों के परिचय एवं रंगारंग कार्यक्रमों के बाद मैच हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी रामचंद्र राठी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पहला दिन नेपाल के खिलाड़ियों के नाम रहा।
विज्ञापन


पहला मुकाबला वेस्ट अफ्रीका और नेपाल की पुरुष टीम के बीच खेला गया। इस मैच में नेपाल शुरू से हावी रहा। नेपाल ने वेस्ट अफ्रीका को 41-15 मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। नेपाल और मैक्सिको की महिला टीम के बीच हुए मुकाबले में नेपाल की टीम अव्वल रही। नेपाल ने मैक्सिको को 49-22 से मात देकर अगले दौर के मुकाबले के लिए जगह बनाई।

वर्ल्डकप के दावों की निकल रही हवा
कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक बीएस चपराना का दावा है कि यह वर्ल्ड कप है। लेकिन हकीकात यह है कि विभिन्न देशों के जिलों के एसोसिएशन और फेडरेशन की टीमें यहां पर शिरकत करने आई हैं, जिन्हें राष्ट्रीय टीम का दर्जा तक प्राप्त नहीं है। मेक्सिको टीम की डिप्टी मैनेजर ट्रीयाना अलोंसो ने बताया कि वो मैक्सिकन फेडरेशन दे पंजाबी विरसा टीम के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक, नियमानुसार वर्ल्ड कप का आयोजन उस खेल से संबंधित भारतीय फेडरेशन करती है। इसी प्रकार इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन कराती है। वर्ल्डकप के आयोजन के लिए अलग स्टैंडर्ड होते हैं। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में पाकिस्तान और श्रीलंका को भी खेलने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन शुक्रवार को खेल शुरू होने तक दोनों टीमें नहीं पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें