फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ओलंपिक में सुरजीत ने जीते दो पदक

Thu, 05 Dec 2013 11:29 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के जासाना गांव के रहने वाले सुरजीत ने स्पेशल ओलंपिक के 400 मीटर में स्वर्ण व 800 में रजत पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 28 नवंबर से चार दिसंबर के बीच आस्ट्रेलिया में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन


सुरजीत की सफलता पर न सिर्फ उसके परिवार के लोग बल्कि ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। उसके पिता कं वरपाल नागर ने बताया कि उनका बेटा सामान्य बच्चों से थोड़ा अलग है। लेकिन इसका कभी भी मलाल नहीं रहा।

उन्होंने हमेशा सुरजीत की अच्छी तरह देखभाल करते हुए उसको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वह देश के स्पेशल ओलंपिक के लिए चयनित 520 खिलाड़ियों में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सरपंच कुलदीप सिंह नागर ने सुरजीत की इस सफलता पर उनके परिवार को बधाई दी। सुरजीत के वापस आने पर उसे प्रशासन की तरफ से सम्मानित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें