फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युविका ने स्वर्ण, अवनी ने कांस्य जीता

Mon, 10 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :34 : राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती में पदक विजेता युविका व अवनी प्रशिक्षक राजेश सरोहा व अन्य
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की बाल पहलवानों ने राज्यस्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में गांव राठधना स्थित चौधरी सूरत सिंह कुश्ती अकादमी की बाल पहलवानों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक राजेश सरोहा ने बताया कि अकादमी की पहलवान युविका ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि अवनी ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों बाल पहलवानों ने टूर्नामेंट के दौरान अपने दांव-पेंच से दर्शकों और प्रशिक्षकों को प्रभावित किया। युविका और अवनी राठधना की चौधरी सूरत सिंह कुश्ती अकादमी में अभ्यास करती हैं, जहां उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षक का कहना है कि दोनों बाल पहलवानों में मेहनत और अनुशासन की मिसाल देखने को मिलती है और आने वाले समय में वह राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर सकती हैं। गांव पहुंचने पर युविका सरोहा का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें