फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिज्यूम राइटिंग स्पर्धा में युविका और रंगोली में अनिका प्रथम

विज्ञापन
कॉमर्श कार्निवाल की विजेता छात्रा को सम्मानित करती प्राचार्य व अन्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में वीरवार को कॉमर्स कार्निवल का आयोजन किया गया। कॅरिअर-क्रिएटिविटी-कॉम्पिटेंस थीम पर आयोजित कार्निवाल की रिज्यूम राइटिंग में युविका और रंगोली स्पर्धा में अनिका ने बाजी मारी। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि इवेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल स्किल्स को बढ़ावा देना है। रिज्यूम के अलावा लोगो व टैगलाइन बनाने में पलक वर्मा, डेक्लामेशन कांटेस्ट में स्नेहा प्रथम रही। क्विज कंपीटिशन में टीम ब्रिलिएंट अव्वल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज मास्टर की भूमिका प्राध्यापिका डाॅ. पूजा गुलाटी ने निभाई। कॉमर्स कार्निवल के आयोजन में कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिकाओं ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुमन नासा, डीन डॉ. आशा चावला, पीजी कॉमर्स की एचओडी महिमा, डॉ. सोनिया मित्तल, रुचिका विरमानी, वंदना सचदेवा, मीना कालरा, रश्मि, कामिनी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें