फोटो : सोनीपत में रेल लाइन के साथ कॉलोनी में युवाओं को ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर ज
- फोटो : udhmapur news
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्थरबाजी व अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे पुलिस बल ने शनिवार को ऑपरेशन दोस्ती के तहत जागरूकता अभियान चलाया।
आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगम के नेतृत्व में गठित टीम ने सांदल कलां, राजलू गढ़ी स्टेशन तथा रेल लाइन से साथ कॉलोनियों में युवाओं को ट्रेनों पर पत्थरबाजी के दुष्परिणाम बताए। अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक शहाबुद्दीन और धर्मेंद्र कुमार ने किया।
आरपीएफ अधिकारियों ने युवाओं को समझाया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करना गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि ऐसी घटना से रेलवे को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है । दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।