राई। गांव कुमासपुर में गाली देने को लेकर हुए शुरू हुए विवाद में एक युवक की आंख पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवक को आंख का ऑपरेशन कराना पड़ा। बहालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कुमासपुर निवासी सन्नी ने बताया कि वह स्नातक का छात्र है। उसे मोबाइल फोन पर रितेश ने गालियां दी थीं। वह अपने दोस्त सचिन के साथ रितेश के घर गया तो उसके भाई अर्जुन ने माफी मांग ली थी। उसके बाद गांव का ही मंजीत उन्हें बुलाने आया था। मंजीत ने कहा कि रितेश ने बुलाया है। उसे गांव के चौक पर रितेश, ऋषि उर्फ मौसम, रिंकू व अन्य युवक मिले। रितेश ने उन्हें गालियां दी और ऋषि ने नुकीले हथियार से आंख के पास वार कर दिया। रितेश व मौसम ने उसे लात-घूसे मारे। आरोपियों ने उनके परिवार को गोली मारने की धमकी दी है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।