फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 60 हजार रुपये और 3 लाख के मोबाइल लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत । गांव हरसाना कलां मोड़ के पास मोबाइल फोन के दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर 60 हजार रुपये और तीन लाख के मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव रोहणा निवासी अंकुश और पिपली निवासी तुषार उर्फ अंकित हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव हरसाना कलां निवासी जगदीश ने 6 मई को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उनकी कालूपुर चुंगी के पास मोबाइल फोन की दुकान है। वह रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। उसके बैग में करीब 60 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के मोबाइल फोन व अन्य सामान थे। वह कुछ देर के लिए हरसाना मोड़ पर अपने भाई की दुकान पर रुक गया था। रात साढ़े नौ बजे जब वह घर जा रहा था एक निजी स्कूल के पास खड़े युवक ने उनको हाथ देकर रोक लिया। बाइक रोकते ही युवक ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उनके सिर पर कई वार किए जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके बाद युवक उनका बैग लेकर भाग गया। पुलिस ने उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मामले में अंकुश और उसके साथी तुषार उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें