फोटो 16: सोनीपत के गांव गढ़खालसा में खिलाड़ियों के साथ पुलिस कर्मी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : kathua
सोनीपत। राई थाना पुलिस ने रविवार को गांव बढ़खालसा में खेल टूर्नामेंट का आयोजन कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट में बढ़खालसा के साथ ही आसपास गांवों के युवाओं के साथ ही पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे हैं। शराब, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी, खैनी जैसे नशीले पदार्थों का चलन बढ़ रहा है। कई बार युवा शौक के कारण नशा शुरू करते हैं और धीरे-धीरे हेरोइन, अफीम, पोस्त जैसे जानलेवा नशों की गिरफ्त में आ जाते हैं। इसके बाद नशे की पूर्ति के लिए वे चोरी, स्नैचिंग, लूट और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगते हैं। इससे जिंदगी बर्बाद हो जाती है। थाना प्रभारी ने कहा कि आपके आस-पास कोई नशा करता या बेचता हुआ पाया जाता है, तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।