फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर युवा दूसरों को भी दें रोजगार : डाॅ. अरविंद शर्मा

Fri, 27 Dec 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के गोहाना स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर जिलास्तरीय सहकारिता ज
विज्ञापन
गोहाना। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वीरवार को जिलास्तरीय सहकारिता जागरूकता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सहकारिता विभाग संबंधी जानकारी देने के लिए विभिन्न 20 स्टॉल लगाए गए। मुख्यातिथि के रूप में सहकारिता, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में प्राथमिक सहकारी समितियों को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है। इसमें किसान व महिलाओं से लेकर युवा वर्ग तक सहकारी संस्थाओं की हर योजना की जानकारी पहुंचाई जाएगी। सहकारी संस्थाओं के उत्पाद सेना से लेकर विदेशों में दुबई व आबू धाबी तक अपनी धूम मचा रहे हैं। सहकारी समितियों को समय पर लोन चुकाना व बेहतर विपणन प्रणाली के माध्यम से मुनाफे में लाने के लिए मिलकर काम करना होगा। निजी स्थानों पर वीटा उत्पाद बिक्री केंद्र स्थापित करने की जल्द योजना बनाई जाएगी।
मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का संकल्प हर घर में सहकारिता का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में सहकारिता विभाग प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को लाभ में लाने के लिए कमर कस चुका है। हमें मिलकर युवाओं व विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा, सहकारी संस्थानों के चेयरमैन धर्मबीर डागर, अमरपाल राणा, हुकुम सिंह भाटी, हरियाणा सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार राजेश जोगपाल, हैफेड के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार, हरकोफेड के प्रबंध निदेशक सुमन बल्हारा, संयुक्त रजिस्ट्रार हरप्रीत कौर, नरेश गोयल, योगेश शर्मा, गौकर्ण धाम के प्रमुख महंत बाबा कमल पुरी महाराज, अतिरिक्त रजिस्ट्रार कविता धनखड़, वीरेंद्र दहिया, एसडीएम गोहाना अंजली श्रोत्रिय, शुगर मिल की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, रेणु डाबला व भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें