फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की रीढ़ होती है युवा शक्ति : जैन

विज्ञापन
शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्रोत :
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। युवा शक्ति राष्ट्र की रीढ़ होती है। युवाओं का परिश्रम, तप, त्याग और बलिदान राष्ट्र के प्राण हैं। युवाओं के प्रेरणास्रोत सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का बलिदान दिवस प्रत्येक भारतवासी को गौरव का अनुभव करवाता है। राष्ट्र के लिए सब कुछ न्योछावर करने की प्रेरणा देता है

यह बातें शहीदी दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप युवा समिति, दिल्ली कैंप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तीनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। शहादत के लगभग 95 वर्षों के बाद भी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव युवाओं के आदर्श बने हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए भगत सिंह जैसे फौलादी चरित्र का अनुसरण करने की परम आवश्यकता है। कार्यक्रम में अजीत कुमार प्रधान, डॉ. जवाहर आहूजा, प्रधान विजय कुमार, उप प्रधान सतपाल, राजकुमार, नरेश कुमार, साहिल कुमार, बलदेव, सन्नी हसीजा, विक्रम कुमार, महेंद्र कुमार, महेश जौहर, संदीप कुमार, संजय कुमार, जैकी कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें