सोनीपत। मुरथल चौक पर कार से मोबाइल और पर्स चोरी कर भाग रहे एक युवक को राहगीरों ने पीछा कर दबोच लिया। बाद में आरोपी को मुरथल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
आरके कॉलोनी, मुरथल निवासी तनुज ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह सामान खरीदने के लिए मुरथल चौक आए थे। इसी दौरान एक युवक उनकी कार से मोबाइल और पर्स निकालकर भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी गांव मुरथल निवासी शंकर उर्फ मोंटी था। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद