फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक लापता, बहन को व्हाट्सएप पर भेजा सल्फास खाने का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन ने बंधक बनाए जाने की जताई आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बहालगढ़ की एक कंपनी में काम करने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक की बहन को उनके मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो संदेश मिला, जिसमें युवक ने तीन घंटे पहले सल्फास खाने की बात कही। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। बहन ने आशंका जताई है कि किसी ने उसके भाई को बंधक बनाकर वीडियो बनवाया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के हरचुंदपुर कदौरा निवासी रीतू ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनका भाई सिद्धार्थ बहालगढ़ स्थित एक कंपनी में काम करता है। 22 नवंबर की सुबह 8:17 बजे सिद्धार्थ के मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सएप पर वीडियो संदेश आया। वीडियो में भाई ने बताया कि उन्होंने तीन घंटे पहले सल्फास खा लिया है। संदेश मिलने के बाद वह घबरा गई और रिश्तेदारों के साथ मिलकर भाई की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रीतू ने पुलिस से भाई को जल्द तलाशने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें