खरखौदा। सड़क हादसे में घायल हुए गांव सिसाना निवासी मंजीत की गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई मनोज की शिकायत पर पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सिसाना निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने छोटे भाई मंजीत के साथ रविवार करीब नौ बजे अपने खेत में थे और वहां से दोनों घर के लिए चले थे। मनोज का कहना है कि वह जब मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में उनका भाई मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। उन्होंने अपने भाई को संभाला और रोहतक के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में ले गए। मंजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।