फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मजदूर भेजने का झांसा देकर ठेकेदार से ट्रांसफर करा लिए 1.26 लाख रुपये

Thu, 17 Oct 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गौतम नगर निवासी ठेकेदार को मजदूर भेजने का झांसे देकर 1.26 लाख रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। ठेकेदार के पास जब कोई मजदूर नहीं पहुंचा तो उन्होंने फोन किया, लेकिन मोबाइल भी बंद मिले। ठगी का अहसास होने पर ठेकेदार ने शहर थाना गोहाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौतम नगर निवासी राज कुमार ने बताया कि वह मैन पावर का काम करते हैं। उसके पास मनोज नाम के व्यक्ति ने 05 से 07 अक्तूबर के बीच कई बार फोन किया और कहा कि वह उनको मजदूर उपलब्ध करवा देगा। मजदूरों की टिकट के लिए शुरुआत में 7500 रुपये की मांग की। ठेकेदार ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर 10 कामगारों की दिल्ली की टिकट भेजी गई। उसके बाद सम्राट व मनोज का दोबारा फोन आया कि रेलवे पुलिस ने मजदूरों को गैस सिलिंडर के साथ पकड़ लिया है और जुर्माना लगा दिया है। उनके पास जुर्माने के पैसे नहीं हैं। इस पर उसने 72 हजार रुपये उनके पास भेज दिए। उनके व्हाट्सएप पर जुर्माना की रसीद भेजी गई। इसके बाद सम्राट ने मजदूरों के खाने के लिए 47 हजार रुपये मांगे। उसने इस बार भी पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने उनके पास मजदूर नहीं भेजे और मोबाइल बंद कर लिए। इसके बाद ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें