सोनीपत। मुरथल गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गांव मुरथल स्थित शांति नगर निवासी महिपाल (48) मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर मुरथल चौक की तरफ गए थे। रास्ते में पानी के प्लांट के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार दूसरी बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिपाल सड़क पर गिर गया। महिपाल के भाई का बड़ा भाई राजकुमार ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। वह मजदूरी करते थे। पुलिस ने राजकुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिपाल के पास चार नाबालिग बेटी व एक बेटा है।