सोनीपत। शराब फैक्टरी में काम करने वाले गांव जाहरी निवासी युवक साहिल (20) की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में पानी की मोटर चलाते समय करंट लगा है। घटना चार दिन पहले की है। परिजनों का कहना है कि साहिल की मौत उसी दिन हो गई थी लेकिन फैक्टरी मालिक और ठेकेदार ने शाहिल को वेंटिलेटर पर रखवा कर परिवार को गुमराह किया। परिजनों ने फैक्टरी मालिक और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। साहिल के पिता मजदूरी करते हैं। संवाद