फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी ट्रैक्टर चालक की मौत, अब मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव आहुलाना के व्यक्ति की तीन साल पहले ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई थी। इस घटना में मृतक की मां ने सिंचाई विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर अब पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने सिंचाई विभाग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव आहुलाना निवासी मंजीत ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसने अपना ट्रैक्टर खरीद रखा था। मंजीत की मां संतोष के अनुसार 23 अक्तूबर, 2016 को सिंचाई विभाग के जेई ने उसके बेटे मंजीत के पास फोन किया किया था। जेई ने मंजीत को गांव वजीरपुरा के निकट माइनर की टूटी पटरी पर मिट्टी डालने को कहा था। मंजीत ट्रैक्टर लेकर पटरी पर काम करने चला गया था। वहां मंजीत अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हो गया था। उसे उस समय खानपुर कलां गांव स्थित बीपीएस अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मंजीत की मां संतोष ने अब सिंचाई विभाग के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसका यह भी कहना है कि उसकी पुत्रवधू आर्थिक किल्लत के चलते अपने दोनों बच्चों का लालन-पालन करने में भी परेशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें