गन्नौर। रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। जेब से मिले सुसाइड नोट से युवक के शव की पहचान हो सकी। युवक ने सुसाइड नोट में दो लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि युवक ने गीता जयंती ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। जिस पर पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान मूलरूप से गांव पुरखास फिलहाल अगवानपुर रोड गन्नौर निवासी अंकित (24) के रूप में हुई। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उसने दो व्यक्तियों को अपनी मौत का जिम्मदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम करा दिया गया है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जीआरपी चौकी प्रभारी महाबीर तोमर ने बताया कि पुलिस को मृतक अंकित की पैंट की जेब में से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में अंकित ने कपिल मित्तल व जेएल जैन नाम के व्यक्तियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जिसमें कपिल मित्तल का पता गुड़ मंडी नरेला व उसका मोबाइल नंबर लिखा है। सुसाइड नोट में जेएल जैन का पता गन्नौर के गांव राजपुर लिखने के साथ ही उसका भी मोबाइल लिखा है। सुसाइड नोट में मौत का कारण केवल जेबीटी वर्ष 2016-18 लिखा है। उसके बाद अंकित ने अपने घर का पूरा पता व अपने पिता व भाई के मोबाइल नंबर लिखे हैं।
अंकित ने सुसाइड नोट में दो व्यक्तियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। जिसमें उनके मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। पुलिस मृतक अंकित के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर मौत के कारणों की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
- महाबीर सिंह, चौकी प्रभारी, जीआरपी गन्नौर।