फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की तेजधार हथियार और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

विज्ञापन
दीपक शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव शहजादपुर में रात को स्कूल के ग्राउंड में घूमने गए युवक की तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र समेत तीन हमलावरों पर लगा है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात एक सप्ताह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में की गई बताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शहजादपुर निवासी दीपक शर्मा (32) बुधवार रात को स्कूल के ग्राउंड में घूमने गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसे गांव के सुरेंद्र, उसके बेटे धमू व एक अन्य ने पकड़ लिया। सुरेंद्र व एक अन्य ने लाठी डंडों व धमू ने तेजधार हथियार से वार कर दीपक शर्मा को घायल कर दिया। इसी बीच दीपक के भाई अमरदीप ने जब अपने भाई की आवाज सुनाई दी तो वह ग्राउंड में पहुंचा। उसने देखा कि सुरेंद्र, उसका बेटा धमू व एक अन्य हमलावर जिसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था वह उसके भाई को मार रहे थे। उसके शोर करने पर आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। अमरदीप ने अपने भाई को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने अमरदीप के बयान पर आरोपी सुरेंद्र, उसके बेटे धमू व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने सदर थाना में पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
एक सप्ताह पहले हुई थी कहासुनी, आरोपी ने मानी थी गलती
अमरदीप ने पुलिस को बताया कि उसके भाई दीपक शर्मा की गांव के सुरेंद्र के साथ एक सप्ताह पहले मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर सुरेंद्र ने उसके भाई दीपक से गलती मान ली थी। उन्हें नहीं था पता था कि गलती मानने के बाद भी आरोपी उससे रंजिश रखे हुए है। जिसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

हमलावरों से बचने को भागा था दीपक
बताया गया है कि रात को जब हमलावरों ने दीपक पर हमला किया तो वह उनसे बचने के लिए काफी दूर तक भागा था। उसकी चप्पल भी दूर-दूर पड़ी मिली थी। उसने भागते हुए शोर मचाया था। दीपक का घर स्कूल के पास होने के चलते उसके भाई ने उसकी आवाज सुनी थी। भाई का शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने हमलावरों को वार करते हुए देखा था। उसके शोर मचाने पर हमलावर पैदल ही भाग गए थे।
---
गांव शहजादपुर के युवक की तेजधार हथियार व डंडों से पीटकर हत्या की गई है। युवक के भाई ने गांव के ही पिता-पुत्र व उनके एक साथी पर वारदात को आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया गया है कि एक सप्ताह पहले भी कहासुनी हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या व पहले हुई कहासुनी के कारणों का पता लग सकेगा। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

गांव शहजादपुर में युवक की हत्या के बाद सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन ?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें