संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव बिधलान गांव एक युवक पर गांव के ही लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल को उपमंडल नागरिक अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
बिधलान गांव निवासी हिमांशु ने बताया कि वह हाल समय में अपने पिता के साथ पंचकूला में रहते हुए पढ़ाई कर रहा है। वह पंचकूला में हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर पर कोर्स कर रहा है।
हिमांशु ने बताया कि दिवाली पर वह अपने पिता के साथ बिधलान स्थित घर पर आए थे। उनके परिवार वालों ने गांव में ही एक मैकेनिक को खराब हुए पंखे को ठीक करने के लिए दिया हुआ था। ऐसे में वह मैकेनिक के पास पंखा लेने के लिए गए।
वह मैकेनिक के पास से लौट रहे थे कि बीच रास्ते में एक दो युवकों व एक महिला ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही उन्होंने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ व कंधे पर चोट आई, हमलावरों ने उनके गले पर भी वार किया, लेकिन वह किसी प्रकार से बच गया।
सूचना पाकर उनके परिजन पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक ने हिमांशु को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर किया है। वहीं सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।