फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल ढाबे पर युवक पर हमला, स्कॉर्पियो को 8-10 बार मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एनएच-44 पर मुरथल स्थित वर्षा ढाबे पर पैसे देने पहुंचे सोनीपत निवासी मयंक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। मयंक का आरोप है कि विशाल, मोहित और उनके पांच-छह साथियों ने पहले डंडों से उसकी स्कॉर्पियो के शीशे तोड़े। वह गाड़ी लेकर निकलने लगा तो आरोपियों ने रास्ता रोककर आठ से 10 बार टक्कर मारी। इसके बाद उसे गाड़ी से बाहर निकालकर डंडों से पीटा।
विज्ञापन

मयंक के अनुसार, घटना 25 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। ढाबे पर लोगों के जुटने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अगले दिन उसने नागरिक अस्पताल में उपचार कराया और निजी अस्पताल में एक्स-रे कराया।
मयंक ने शिकायत में आरोप लगाया कि विशाल परिवार की महिला से बातचीत करता है और इसी बात को लेकर पहले भी उन्होंने उसे मना किया था। परिवार की महिला ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना में शिकायत भी दी हुई है। मयंक ने इसी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि युवक ने कार से उनकी गाड़ी को टक्कर मारने, जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें