फोटो संख्या: 09 : गन्नौर थाना पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : 1
सोनीपत। क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस ने 32 ग्राम हेरोइन के साथ युवक रवि उर्फ बोका निवासी पांची जाटान को गिरफ्तार किया है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि रवि उर्फ बोका सरकारी स्कूल गांव पांची जाटान के पास निर्माणाधीन चौपाल में मादक पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशई लेेने पर उसके पास से 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। संवाद