गन्नौर क्राइम यूनिट की गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़ा गया युवक। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। गन्नौर क्राइम यूनिट ने 21 जनवरी की रात में नशा तस्करी के आरोप में गन्नौर निवासी सुनील उर्फ रंगा को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
गन्नौर के एचएसआईआईडीसी थाने में दर्ज अभियोग के अनुसार 21 जनवरी को क्राइम यूनिट की एएसआई हनीफ को सूचना मिली कि बड़ी-गन्नौर रोड पर रेल कोच फैक्टरी के पास नहर की पुलिया पर एक युवक हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़ा है। टीम ने नौके पर पहुंचकर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन मिली। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसआई जसबीर को जांच सौंपी गई है। संवाद