फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जमीन के विवाद में युवक ने मां संग मिलकर की पिता की हत्या

Sun, 27 Oct 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव जुआं में घरेलू व जमीन के विवाद में युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता संजय की हत्या कर दी। दोनों ने संजय की पिटाई के बाद कमरे में बंद रखा और घरेलू उपचार करते रहे। मौत होने पर हृदय घात से निधन की जानकारी दी। अंतिम संस्कार के लिए जाते समय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला व बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव जुआं निवासी संजय (50) की दो दिन पहले मौत हो गई। परिजन उनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर चल दिए। इसी बीच किसी ने मोहाना थाना पुलिस को सूचना दी कि संजय की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। अंतिम संस्कार के लिए जाने की तैयारी चल रही थी कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसमें अंदरूनी चोट लगने से संजय की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को संजय की पत्नी मीना को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम बेटे नितिन को हिरासत में लिया गया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मोहाना थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि संजय की पत्नी मीना को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता था। बेटे व बेटी से गालीगलौज करता था। चार दिन पहले पति ने झगड़ा किया था। उसने दुर्गा शक्ति पर कॉल की थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पति भाग गया था। उसके बाद बेटी कोचिंग सेंटर पर चली गई। झगड़े की सूचना के बाद उनका बेटा घर पर आया। पिता को समझाने लगा तो वह झगड़ने लगा। बेटे ने डंडे से हाथ-पैर पर हमला किया था।
विज्ञापन

पिटाई कर कमरे में किया था बंद

पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि पिटाई के बाद संजय को कमरे में बंद कर दिया गया था। उसकी अंदरूनी चोट पर मरहम पट्टी कर दी थी। बाद में संजय की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार संजय के बेटे नितिन को हिरासत में लिया है, जिसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। नितिन पहले हत्या के मामले में करीब चार साल से जेल में बंद था। वह एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। वह पिता की घरेलू कलह के साथ ही जमीन का अपने नाम कराना चाहता था। जिससे उसका पिता मना करता था।

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें