फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट को लेकर झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
गोली मारने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सफियाबाद में प्लॉट को लेकर हुई कहासुनी के बाद छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। सफियाबाद के रहने वाले अनिल व दीपक में प्लॉट को लेकर विवाद था। शनिवार रात को भी उनमें कहासुनी हुई थी। रविवार सुबह दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। जिस पर अनिल के छोटे भाई दीपक ने अपने भाई पर गोलियां बरसा दी। अनिल की गर्दन व पैर में दो गोली लगी है। बाद में हमलावर फरार हो गए। परिवार के सदस्यों ने घायल अनिल को तुरंत दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया। कुंडली की बारोटा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाईयों में प्लॉट को लेकर विवाद था। घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले में असल कारणों से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें