सोनीपत। शहर की रहने वाली एक युवती ने निजी अस्पताल के कर्मी पर उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि झांसे में लेकर आरोपी ने सिटी थाना क्षेत्र के गेस्ट हाउस में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। बाद में वह उसे शादी का झांसा देता रहा और अब मना कर दिया। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि शहर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत सन्नी नाम के युवक से उसकी जान पहचान हो गई थी। सन्नी ने उसे झांसे में लेकर न्यू कोर्ट रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया था। जहां पर बुलाने के बाद आरोपी ने फरवरी, 2019 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी शादी का झांसा देता रहा। अब उसने शादी को दबाव बनाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस पर युवती ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। महिला थाना पुलिस ने युवती के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।