फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहकाकर सोनीपत लेकर आई सहेली, दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी को उसकी सहेली बहकाकर सोनीपत ले आई, जहां जटवाड़ा क्षेत्र में उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। घटना करीब सवा दो महीना पहले की है। अब किशोरी ने अपनी दादी को अवगत कराया तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी की दादी ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल की पोती को उसकी एक सहेली बहकाकर अपने साथ ले गई थी। वह उसे जटवाड़ा क्षेत्र में ले गई, जहां पर दो युवकों ने उसकी पोती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। साथ ही किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। जिससे उसकी पोती घबरा गई थी। अब उसकी पोती ने रोते हुए उसे मामले की जानकारी दी है। जिसका पता लगने पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने किशोरी की सहेली को नामजद करते हुए दो अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें