फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादी समारोह के बाद घर जाने के लिए निकला युवक लापता

Sat, 21 Mar 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव अगवानपुर से मटिंडू में आयोजित शादी समारोह में आया युवक संदिग्ध हालत में वापस जाने के दौरान लापता हो गया। उनकी पत्नी बबीता ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी है। बबीता ने बताया कि मटिंडू गांव में उनकी मौसी रहती है जिनके घर 9 मार्च को शादी थी। वह पति सुशील के साथ शादी में आई थी। 11 मार्च की सुबह उनके पति घर जाने की बात कहकर मटिंडू से चले गए। इसके बाद 10 बजे वह भी मटिंडू से अगवानपुर के लिए निकली और अगवानपुर पहुंची तो पाया कि सुशील वहां नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह अपने पति की तलाश की लेकिन उनका कहीं पर भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें