फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्रित

Sat, 21 Mar 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​​स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में ​शिविर के दौरान रक्तदाता को प्रोत्स
विज्ञापन
गन्नौर। रोटरी क्लब गन्नौर रायल की ओर से शुक्रवार को श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर यह शिविर आयोजित किया गया। कथा के समापन पर हवन के दौरान पूर्णाहुति दी गई। पूर्व विधायक निर्मल चौधरी ने भी शिविर में पहुंच कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। मंदिर के संस्थापक श्याम दास महाराज व गोशाला के प्रधान सतपाल शर्मा, क्लब के पूर्व प्रधान अजय त्यागी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। क्लब के प्रधान प्रवीन मित्तल ने बताया कि शिविर में युवाओं ने 56 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में क्लब के सदस्य गौरव जैन, संदीप वर्मा, दिव्या, रामपुर त्यागी ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें