फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर किया घायल, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रोहणा में एक युवक को गांव के ही युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद युवक शोर मचाता हुआ घर के अंदर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर वह गिर गया। जिसके बाद आरोपी अपने तीसरे साथी की बाइक पर सवार होकर भाग गए। घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। खरखौदा थाना पुलिस ने घायल के बयान पर रोहणा निवासी तीन युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहणा निवासी विपुल का कहना है कि वह शुक्रवार रात अपने घर के बाहर गली में सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। इस दौरान उसके पास गांव के ही अरुण व हितेश आए और उससे बात करने लगे। वह उनके साथ बातों में व्यस्त था कि इसी बीच अरुण ने अपनी पैंट की जेब से पिस्तौल निकाली और उसके सीने पर गोली मार दी। गोली लगते ही उसने शोर मचाया। इस दौरान उसने देखा कि दोनों आरोपी अपने तीसरे साथी मोहित जो बाइक लेकर खड़ा था के साथ बैठकर भाग गए। विपुल का कहना है कि मोहित के कहने पर ही उस पर यह हमला किया गया है। घटना के बाद परिजन घायल को लेकर खरखौदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने विपुल की शिकायत पर अरुण, हितेश व मोहित के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रोहणा में युवक को गोली मारकर घायल किया गया है। घायल के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गोली मारने के कारणों का पता लगाया जाएगा।-जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें