फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्राइम यूनिट खरखौदा ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। आरोपी गांव आंवली निवासी यशविंद्र है। उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट खरखौदा की टीम एएसआई रतन सिंह के नेतृत्व में फरमाणा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोक लिया। जांच में पता लगा कि बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गांव आंवली निवासी यशविंद्र के रूप में दी। उसने बताया कि बाइक को उन्होंने झज्जर के गांव रोहद निवासी हेमंत व उसके साथी से पांच हजार रुपये में खरीदा था। जांच करने पर पता चला कि बाइक दिल्ली के रोहिणी निवासी रोहित के नाम पर है। यह बाइक 10 अगस्त को दिल्ली के रोहिणी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क से चोरी की गई है। वहीं, आरोपी यशविंद्र ने चोरी की बाइक पर अपनी पुरानी बाइक का नंबर लगा लिया था। आरोपी के साथ बाइक को अपने कब्जे में लेकर उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें