खरखौदा (सोनीपत)। गांव सैदपुर से एक युवक संदिग्ध हालत में अपने घर से लापता हो गया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गांव पनापुरी फिलहाल सैदपुर निवासी चंद्रकिरण ने बताया कि उनके पास छह बच्चे हैं। सबसे छोटे बेटे शिवम मानसिक रूप से कमजोर है। वह शुक्रवार रात आठ बजे घर से बगैर किसी को कुछ बताए निकल गए। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सैदपुर चौकी पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद