राई। गांव मुरथल के पास युवक ने पैसे के लेनदेन में ई-रिक्शा चालक को पीटकर घायल कर दिया। बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक को गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव टिकौला निवासी सज्जनपाल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह गांव जैनपुर निवासी मोनू की ई-रिक्शा किराये पर लेकर चलाता है। वह सामान की डिलिवरी करने के बाद वापस आ रहा था तो मुरथल अड्डा के पास मोनू ने उन्हें रोक लिया। मोनू ने रुपये के लेनदेन में उनकी पिटाई कर दी। उनकी आंख और नाक पर गंभीर चोट लगी और पसली पर भी गंभीर चोट आई। इससे वह बेसुध हो गया। आरोप है कि मोनू उसके तीन हजार रुपये भी ले गया।