फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर दी थी जान, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गढ़ी घसीटा में एक युवक के जहर खाकर जान देने के मामले में मृतक की बहन ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिससे तंग आकर उसने जहर खा लिया। बहन को भाई के मोबाइल के कवर से सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेम कॉलोनी निवासी रेनू ने बताया कि उसके भाई हरीश की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद से उसकी भाभी व उसके मायके वाले भाई को परेशान करने लगे थे। भाई से पैसे लेने के बाद वापस नहीं दिए जाते थे। अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। 14 सितंबर को उसके भाई के पड़ोसी ने बताया कि उनका भाई उठ नहीं रहा है। जिस पर वह घर पहुंची तो उसका भाई घर पर था। उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। उसकी भाभी भी घर पर मौजूद थी। वह अपने भाई को अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां जहरीला पदार्थ खाने के चलते उसकी मौत हो गई। रेनू ने बताया कि 16 सितंबर को उसके भाई के मोबाइल के कवर में उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसके भाई ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों को ठहराया था। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
युवक की जहर खाने से मौत हो गई थी। मृतक की बहन ने सुसाइड नोट दिया है। जिसमें भाई की मौत का जिम्मेदार अपनी भाभी व उसके मायके वालों को ठहराया है। जिस पर महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट को लैब में भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही मृतक की लिखावट का मिलान कराया जाएगा। उसके आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।-इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें