फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग के बिना नहीं हो सकती भगवान की प्राप्ति : पंडित विनय शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शिव मंदिर (शिव वाटिका) में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथावाचक पंडित विनय शर्मा ने मां यशोदा के साथ श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गो प्रेम, माखन चोरी व गोपियों के प्रसंग का वर्णन किया। शर्मा ने कहा कि त्याग के बिना भगवान की प्राप्ति नहीं हो सकती। कलियुग में हरिनाम के स्मरण मात्र से मनुष्य का कल्याण संभव है।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि मन की शुद्धि के लिए श्रीमद्भागवत कथा से बढ़कर कोई साधन नहीं है। कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के सभी दोष नष्ट हो जाते हैं। शिव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित वीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रधान सीताराम भारद्वाज, शिव मंदिर महिला मित्र मंडल की प्रधान शकुंतला भारद्वाज, अशोक रहेजा, नरेंद्र झाम्ब, राजकुमार, नंदलाल डेम्बला, राज छाबड़ा, ओमप्रकाश, वीरेंद्र भुटानी, दर्शनलाल, केके सहगल, करण सिंह सेतिया, मनोहर लाल छाबडा, राजकुमार वधवा, राजवंती, नीरू, बबली, कृष्णा शर्मा, ज्योति, भारती, शालिनी व ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें