फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एटीएम बूथ में घुस युवक ने सीसीटीवी घुमाया, अलर्ट कर्मियों ने पुलिस भेज पकड़वाया

Tue, 12 Nov 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के प्याऊ मनियारी में एटीएम से नकदी चोरी का प्रयास करने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। स्रो
विज्ञापन
सोनीपत। प्याऊ मनियारी से नरेला रोड स्थित एटीएम बूथ में नकदी चोरी का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने सीसीटीवी को घुमाया तो अलर्ट कर्मियों ने पुलिस व सफाईकर्मी को मौके पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी गांव नाहरी निवासी नीरज है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मिनी बस लेकर आया था।
विज्ञापन


गांव रसोई निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि वह एटीएम का रखरखाव करने वाली एजेंसी का कर्मी है। संजय ने पुलिस को बताया कि रात 12:11 बजे उनके पास सुपरवाइजर रोहित ने कॉल की थी कि प्याऊ मनियारी से नरेला रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ के सीसीटीवी को घुमाया गया है। इसे लेकर पुलिस को भी सूचना दे दी थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो एसआई राहुल की टीम ने वहां से एक युवक को पकड़ रखा था। उसने ही एटीएम बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी को घुमाया था।
एटीएम में नकदी रखने के स्थान के ऊपर से ढक्कन और सर्वर रूम का ताला टूटा हुआ था। इसके बारे में रोहित और कंपनी मैनेजर को बताया गया। इसके बाद कंपनी से एटीएम बूथ की रिकाॅर्डिंग मंगवा कर जांच की तो सीसीटीवी में वही युवक दिखाई दिया। युवक ने अपनी पहचान गांव नाहरी निवासी नीरज के रूप में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह मिनी बस लेकर आया था। पुलिस ने बस को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें