फोटो 05. लडसौली स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पौधरोपण करते हरियाणा गो सेवा आयोग चे
गन्नौर। गोशाला संचालन में आने वाली समस्याओं का निदान करना आयोग का पहला संकल्प है। प्रदेश को बेसहारा गोवंश मुक्त करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में लॉयन सेंचुरी की तर्ज पर गो वन बनाएंगे। ये बात हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने गांव लड़सौली स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में गोशालाओं के प्रतिनिधियों और प्रधानों के साथ गो संवाद के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि सरकार ने गोशालाओं को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं। गोशालाओं को मिलने वाला बजट 40 करोड़ से बढ़ाकर 456 करोड़ रुपये कर किया है। गोशालाओं के लिए जमीन खरीदने पर 1 फीसदी रजिस्ट्री खर्च व गोशालाओं का बिजली बिल 2 रुपये प्रति यूनिट करने व गोशालाओं में सोलर सिस्टम लगवाने सहित अनेक कार्य गिनाए।
उन्होंने सभी गोशाला को मिली अनुदान राशि की जानकारी दी। गोशाला प्रबंधकों से गोवंशों की नस्ल सुधार पर जोर दिया ताकि भविष्य सुरक्षित हो। उन्होंने गोशाला प्रतिनिधियों के मांगपत्र का संज्ञान लेते हुए उनकी मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। आयोग के सदस्य राकेश मलिक ने प्रस्तावित परियोजना से अवगत करवाया। चेयरमैन ने पौधरोपण करते हुए गोशालाओं को हरा-भरा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने का आग्रह किया। इस दौरान कुलबीर खरब, पशुपालन विभाग से एसडीओ डॉ. रुपेंद्र सिंह, राकेश वालिया, मनिंद्र सन्नी, अशोक खत्री, संदीप कौशिक मौजूद रहे।
फोटो 05. लडसौली स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पौधरोपण करते हरियाणा गो सेवा आयोग चे