फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेन के आगे कूद युवक ने दी जान

Wed, 18 Sep 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलवे लाइन पर सारंग रोड स्थित अंडरब्रिज के पास सोमवार देर रात युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वहीं, अलग-अलग जगह ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। उधर, मंगलवार दोपहर को सोनीपत स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के साथ मालगोदाम से व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। हालांकि अब तक किसी शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

केस- 1
जीआरपी से जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 1 बजे डाउन लाइन पर सारंग रोड स्थित अंडरपास के पास करीब 28 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान से दे दी थी। शव के पास पहचान के लिए कुछ नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया था।
केस- 2
हिंदू कन्या महाविद्यालय के पास मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अपलाइन पर ट्रेन से गिरकर 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

केस- 3
सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के साथ माल गोदाम से दोपहर 3 बजे एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
केस- 4
जीआरपी से जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे शनि मंदिर के पास लाइन पार करते समय ट्रेन संख्या 14331 कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शव के पास पहचान के लिए कुछ नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें