फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केस वापस नहीं लेने पर युवक पर हमाल, हाथ टूटा

Sat, 05 Aug 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे गांव रोहट के युवक सागर पर दो भाइयों ने हमला कर दिया। हमले में सागर का हाथ टूट गया। उसे पीजीआई, रोहतक में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


गांव रोहट निवासी सागर ने बताया कि वह बाइक लेकर गांव छतेहरा की ओर जा रहा था। जब वह केएमपी के पुल के नीचे पहुंचा तो मोहम्दाबाद के रहने वाले दो भाइयों रवि व रोहित ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। सागर ने बताया कि आरोपी कह रहे थे कि आज अगर बच गया तो दोबारा मिलने पर जान से मार देंगे। हमले में वह बेहोश हो गया। इसके बाद पीजीआई में ही उसे होश आया। जहां पर उसके टूटे हुए हाथ का ऑपरेशन हो चुका था। सागर ने बताया कि वारदात के दौरान उसके पास 50 हजार रुपये थे। आरोपी उसे भी निकाल ले गए। सागर के मुताबिक पहले भी रवि और उसके भाई ने झगड़ा किया था, जिसका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी उसे कोर्ट से मामला उठाने की धमकी दे रहे हैं। इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें