गोहाना। पानीपत चुंगी के निकट गांव सैनीपुरा के युवक को रुपये के लेनदेन में रास्ते में पीटकर घायल कर दिया। युवक अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल लेकर जा रहा था रहे था। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सैनीपुरा निवासी सलीम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गोहाना लेकर आया हुआ था। उनके पास करीब 40 हजार रुपये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पानीपत चुंगी के निकट पहुंचने पर विकास, विनय और अन्य लोगों ने उन्हें रुकवाकर पैसे छीन लिए और उसे स्कॉर्पियो में डाल लिया।
सलीम ने कहा कि उनकी पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा। आरोपी उन्हें अपने कार्यालय में ले गए। उन्होंने कहा कि आरोपी एक दिन पहले घर आकर उनके पिता को भी धमकी दी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मामला लेनदेन और मारपीट का है। रुपये छीनने और अपहरण की बात सामने नहीं आई।