फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: लकड़ी चोरी करने पर हुआ विवाद, युवक ने बुजुर्ग महिला का गला दबाकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 10:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (सोनीपत)

सार

बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली थाना क्षेत्र की 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने महिला के गांव के हर्षित नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने लकड़ी चोरी करने के विवाद के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या करने और बाद में शव को घसीटते हुए ड्रेन के समीप फेंकने की बात कबूली है।

विज्ञापन


कुंडली थाना के एक गांव के रहने वाले युवक ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी 70 वर्षीय मां रविवार शाम को चार बजे खेतों में हरा चारा लेने के लिए गई थीं मगर लौटकर नहीं आईं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका था। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बुजुर्ग का शव ड्रेन नंबर-8 के पास मिला था। घटनास्थल खरखौदा थाना क्षेत्र का था। जांच में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से कई सवाल खड़े हुए थे। जिसके बाद परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। मंगलवार को कुंडली थाना प्रभारी के समझाने पर परिजन माने और बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया। 

लकड़ी उठाने को लेकर हुई घटना

मामले में पुलिस की तीन टीमें लगातार आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थीं। खरखौदा एसीपी राजदीप मोर की टीम ने आरोपी हर्षित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि मृतक महिला काफी समय से उनके खेत व आसपास से लकड़ी उठा ले जाती थी। घटना वाले दिन भी महिला उसके खेत से लकड़ी ले रही थी। उसने विरोध किया तो उनकी कहासुनी हो गई। हाथापाई होने पर महिला ने उस पर दराती से हमला किया जिससे उसके हाथ पर चोट आई। इसके बाद उसने महिला का गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घबराहट में आरोपी ने महिला के शव पास की ड्रेन में फेंक दिया। आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी की पूरे गांव में चर्चा है। ग्रामीणों ने कहा कि हत्यारोपी की पहचान हो जाने से पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन

गलत काम हुआ या नहीं रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया किसी गलत काम के किए जाने के संकेत नहीं मिले हैं। आरोपी ने भी किसी अशोभनीय वारदात को अंजाम देने से मना किया है। बताया जा रहा है कि शव को घसीटकर ले जाने के दौरान महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए थे। हालांकि, सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरा खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके और यह स्पष्ट हो सके कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं था।

मामले में एससी-एसटी एक्ट जोड़ा

महिला अनुसूचित जाति की होने के चलते मामले में एससी-एसटी एक्ट लगा दिया गया है। हमलावर सामान्य श्रेणी का है। अब मामले की जांच एसीपी राजदीप मोर को सौंप दी गई है। उनकी तरफ से ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें