फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेडिकल वार्ड में युवक-युवती ने किया हंगामा

Fri, 15 Dec 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में वीरवार को मेडिकल वार्ड में युवक-युवती ने जमकर हंगामा किया। उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवाद बढ़ा तो बाहर से अन्य युवक अस्पताल पहुंचे और युवक को पीट दिया। इसके बाद वह अस्पताल से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने बताया कि उनकी मां दो सप्ताह से अधिक समय से नागरिक अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती है। वह दिल्ली का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वह मां की तीमारदारी में रहता है। वहीं वार्ड में एक दूसरे बेड पर अन्य महिला भर्ती थी। महिला के साथ एक युवती तिमारदारी में रहती थी। युवती ने कहासुनी की और फिर पिटाई करा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें