फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगा शराब तस्करी, दो गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 44: सोनीपत के खरखौदा में कैंटर में से निकाली जा रही शराब की पेटियां। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। पीओ स्टाफ ने खरखौदा के बाईपास से कैंटर में भरकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब बरामद की है। कैंटर में शराब को छिपाकर लाया गया था। जांच करने पर उसमें 240 पेटी शराब मिली। कैंटर चालक रोहतक के गांव हसनगढ़ के रोहित और क्लीनर गांव रोहणा के आशिन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पीओ स्टाफ खरखौदा की टीम एएसआई राजीव के नेतृत्व में बाईपास पर खड़ी थी। इसी दौरान कैंटर को शक के आधार पर रोककर जांच की गई तो उसमें 95 पेटी देसी शराब व 145 पेटी अंग्रेजी की बोतल बरामद हुई। कैंटर चालक रोहित और क्लीनर आशिन से उसके कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। इसेक बादबाद आरोपियों को कैंटर व शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी राजीव का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा कि वह पंजाब के जालंधर से शराब लेकर आए थे और उसे उत्तर प्रदेश लेकर जाना था। शराब की खेप पर फार सेल इन पंजाब ओनली लिखा हुआ है। यह शराब दूसरे राज्यों में बिक्री के लिए प्रतिबंधित है। आरोपी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए थे। गाड़ी जींद में रजिस्टर्ड और उस पर यूपी का नंबर लगा था।

फोटो 44: सोनीपत के खरखौदा में कैंटर में से निकाली जा रही शराब की पेटियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें