फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
फोटो : चंडीगढ़ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह व ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा
विज्ञापन
गन्नौर। गांव दुभेटा की युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ में आयोजित 7वें एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर्स अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। सेक्टर-31 स्थित पीएचडी चैंबर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो ने उन्हें अचीवर्स अवार्ड-2026 प्रदान किया।
विज्ञापन

अदिति पिछले चार वर्षों से चंडीगढ़ प्रशासन की सेक्टर-16 क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं और अकादमी की पहली महिला ट्रेनी हैं। उन्होंने अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा वह बीसीसीआई स्तर की महिला वनडे प्रतियोगिताओं में भी खेल चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें