फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेक्टर 27 थाने के पीछे, गेटवे स्कूल के पास रेहड़ी लगाकर बेच सकेंगे सामान

Sun, 01 Dec 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के सेक्टर-15 में भाजपा नेता राजीव जैन से मुलाकात करते रेहड़ी संचालक। स्रोत: प्र
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 में फुटपाथों पर रेहड़ी व खोखे लगाने वाले दुकानदार अब सेक्टर 27 थाने के पीछे या गेटवे स्कूल के पास सड़क पर रेहड़ी लगाकर सामान बेच सकेंगे। रेहड़ी संचालकों की गुहार के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मानवता के आधार पर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाए हैं। रेहड़ी व खोखे हटाए जाने के कारण एक सप्ताह से परेशान चल रहे रेहड़ी संचालकाें ने भाजपा नेता राजीव जैन से रोजगार चलवाने की गुहार लगाई। इस पर राजीव जैन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उपमंडल अभियंता अमित वशिष्ठ को बुलाकर समस्या का समाधान करवाया। रेहड़ी व खोखे वालों का कहना था कि वह 20-25 वर्ष से काम करके अपने परिवारों का गुजर बसर कर रहे हैं। सेक्टर में जगह-जगह फुटपाथों से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने खोखे व रेहड़ियों को हटवा दिया था। तभी से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान जेपी यादव, गौरी, प्रमोद, मिथलेश, राजू, सोनू गुप्ता, राजन साहू, विकास, मोहन, अरुण, रघुनाथ ठाकुर, गरीबलाल, अजय, प्रेम, जोगिंद्र, वीरेंद्र, नीतू, रामकिशोर, उमेश, मदन, संजीत, हीरालाल, उदय, राहुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें