फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सहायक कमांडेंट बनने पर स्कूल स्टाफ ने दी विदाई

Sun, 01 Dec 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी झंझारा में लिपिक रहे सुनील कुमार के सहायक कमांडेंट बनने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य सतपाल राठी व स्टाफ ने पगड़ी पहनाकर व बुके देकर उनका सम्मान किया। प्रधानाचार्य ने सुनील को देश सेवा में समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। सुनील कुमार ने सहयोग के लिए स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के मंत्र दिए। इस दौरान गांव गढ़ी के सरपंच प्रतिनिधि कमलनाथ व ब्लाॅक समिति सदस्य रामनिवास ने भी शुभकामनाएं दीं। स्टाफ से अनुपम रापडिया, अंकुर शर्मा, विजेंद्र कुमार, नीरज कौशिक, अंजू, विनय भारद्वाज, सुषमा, निशा, पूजा ने भी सुनील कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें